Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रुदौली में बाइक सवार बदमाश मां बेटे से 90 हजार छिनकर हुए चम्पत









अमरजीत सिंह 

फैजाबाद। जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में फिर हुई लूट बाइक सवार बदमाशो ने एक मां बेटे को अपना निशाना बनाया और बैक से निकाल कर घर जा रही 90 हजार रुपए लेकर फुर्र हो गये। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस घंटों छानबीन में जुटी रही और कोई कामयाबी हासिल नही कर सकी।






        घटना रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर टिकैतनगर मार्ग पर वनगावा के करीब शाम लगभग साढ़े चार बजे उस समय घटी जब टिकैत नगर थाना क्षेत्र के चिर्रा निवासिनी अफसाना बानो पत्नी स्व.नफीस अपने पुत्र सलमान के साथ भारतीय स्टेट बैंक शाखा भेलसर से 90 हजार रुपए निकाल कर प्लेटिना बाइक से अपने घर चिर्रा खजुरी थाना टिकैत नगर जा रही थी।भेलसर से निकलने के बाद जैसे 200 मीटर टिकैत नगर रोड पर वनगावा के पास पहुंची तैसे ही पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने रुपए वाला बैग छीन कर फरार हो गए।







 प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना के बाद भी सलमान ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश शुजागंज से अख्तियारपुर की बाइक मोड़ भाग निकले।उधर सूचना पाते ही चौकी प्रभारी बिनोद कुमार सिंह हमराही जितेंद्र यादव, उपनिरीक्षक रंजीत यादव,ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी कोतवाल सीओ व एसपी ग्रामीण को दी। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण संजय कुमार,सीओ रुदौली अमर सिंह व कोतवाल विश्व नाथ यादव मौके पर पहुंचे।





हर बिंदु पर जांच पड़ताल की लेकिन असफलता ही हाथ लगी वही दो सप्ताह पूर्व भेलसर मे हुई लूट का खुलासा न होने से एसपी ग्रामीण संजय कुमार भड़क गए उन्होंने कोतवाल विश्व नाथ यादव व चौकी प्रभारी बिनोद कुमार सिंह को पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर शीघ्र खुलासा करने की हिदायत भी दी। और न कामयाबी मिलने पर कार्यवाही करने को भी कहा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे