Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार


रिपोर्ट:सैय्यद सनाउद्दीन,बल्दीराय सुल्तानपुर

इसौली/सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार लोगो ने बड़े धूमधाम से मनाया ।इलाके के तमाम लोग सामिल रहें  । जूलूस शांतिपूर्ण ढंग से पारा  बाजार पहुच लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर मुबारकबाद दी। मुफ्ती जलालुद्दीन आजमगढ़ी ने मुहम्मद साहब के सन्देसों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हजरत मोहम्मद साहब सारे दो जहाँ के लिए रहमत बनकर दुनिया में पैदा हुए मोहम्मद साहब सभी धर्मों के लोगों के है किसी एक के नहीं है  इस्लाम हमे  

ईमानदारी,वतनपरस्ती,भाईचारा सिखाता है हमे सभी धर्मों का आदर करना चाहिए, इस्लाम धर्म ने बहुत सी बुराइयों को खत्म किया है जिस मुसलमान के दिल मे यह सब नही है वह सच्चा मुसलमान नही हो सकता मुसलमान का ईमान भाई चारा , वतनपरस्ती ही मुसलमान बनाता है ।आल्लाह ताला की नेमत में सबके सहयोग का संदेश है कमेटी अंजुमन आशिक ऐ रसूल पारा बाजार के कन्वीनर जमीर अहमद नें सभी अंजुमनों का स्वागत किया। कस्बा इसौली से एक बहुत बड़ा जुलूस शाही किला हाफिज ताज मोहम्मद की अगुवाई में शाही मस्जिद किला से चलकर पूरे गांव में घूमाया गया और लोगों ने जगह जगह मिठाइयकां बाटकर जुलूस मे सामिल लोगों को मुबारकबाद दी। पारा चौराहा पर इलाकाई अंजुमन नंदौली,पारा बाजार,सोनबरसा,इसौलीनटौली,इब्राहीमपुर,उपरी पारा,मऊ,आदि अंजुमनों नें बडे़ जोश खरोस के साथ सामिल हुए। 

युवा बसपा नेता अफसार अहमद ने जायरीन के लिए खाने पीने के लिए खास लंगरेआम का इंतजाम किया था प्रोग्राम की निजामत मौलाना सफदर रजां खान ने किया। बल्दीराय पुलिस अमला अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में चारों तरफ मुस्तैदी के साथ डटे रहे।इस मौके पर तौकीर प्रधान, डाक्टर नफीस, अफजाल अहमद,लाडले,मन्नान,नादिर हुसैन,इसरार अहमद,बब्बू बीडीसी,कुन्नु,अख्तर रजा,कलीम अहमद,अकील कुरैशी,कमाल बाबा, नौसाद अहमद, फरीद अहमद,तफ्सीर अहमद,आफ़ाक़ अहमद,आबाद अहमद,जुनैद अहमद, डा० इनामउल्लाह, कफ़ील अहमद,इकरार अहमद,मंजूर अहमद,नूर अली,बुद्धु, मोहम्मद अलीम,वसीम कुरैशी,आदि हजारों लोग सामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे