गोंडा। मंगलवार की रात एक किराना व्यापारी के घर मे चोर सीढ़ी के रास्ते से घर में आ गए। कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर चोर नगदी समेत जेवरात लेकर चंपत हो गए। सुबह होने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने स्थानीय पुलिस का हवाला दे कर खिसक गई।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा गांव के मजरे उपाध्यायपुर के रहने वाले व्यवसाई विजय कुमार गुप्ता पुत्र पारस नाथ गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसकी मनकापुर कोतवाली से चंद कदम दूर मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर किराने की दुकान है और वह दुकान के पीछे आवास बनाकर अपने परिवार के साथ रहता है।
मंगलवार की रात परिवार के सभी लोग अपने कमरे में सो रहे थे। इसी बीच चोरों ने छत के सीढ़ी की दीवार काट कर घर के अंदर आ गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी के लॉक को तोड़कर एक लाख नगद व सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी बाली लेकर चंपत हो गए। परिवार के लोग जब सुबह सो कर उठे तब अलमारी और घर के सभी दरवाजे खुला देख कर दंग रह गए।
सूचना पर पहुंची डायल 100 की पुलिस खाना पूर्ति कर स्थानीय पुलिस का हवाला देकर खिसक गई। कोतवाल विनय कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ