अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों में संचालित हो रहे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षा स्तर में सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा है । विद्यालय देर से आने व जल्दी जाने के परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों की परिपाटी पर बेसिक शिक्षा महकमा अंकुश नहीं लगा पा रहा है ।
यही कारण है कि शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के परिषदीय विद्यालय न तो ससमय न खुलते हैं व समय से पहले बंद भी हो जाते हैं । परिषदीय विद्यालयों का शैक्षिक स्तर भी काफी निम्न है । जनरल नॉलेज हो या फिर विषय ज्ञान सभी मामलों में विद्यार्थी फिसड्डी साबित हो रहे हैं जिसका सीधा संबंध संबंधित विद्यालयों में तैनात अध्यापकों की कार्यशैली से है ।
अध्यापक विद्यालय पहुंचने के बाद भी पूरे मनोयोग से बच्चों को शिक्षा ग्रहण नहीं करा रहे हैं । कई विद्यालयों में तो छात्रों को देश के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का नाम नहीं मालूम है । ऐसी स्थिति में योगी सरकार द्वारा कॉन्वेंट स्कूलों की बराबरी में परिषदीय विद्यालयों को खड़ा करने का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है ।
बी.ई.ओ.रेहरा बाजार के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में तैनात अध्यापकों के पहुंचने का निर्धारित समय प्रात:8:30 बजे है व प्रात:9 बजे से शिक्षण कार्य सुरू कर देना है तथा तीन बजे छुटटी करना है लेकिन अधिकांश विद्यालयों में विद्यालय 9 बजे खुलते हैं व समय से पूर्व बंद भी हो जाते हैं ।
शनिवार को शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के प्रा.वि रामपुर ग्रिंट के बच्चे 2:40 बजे ही विद्यालय से निकल कर घर की राह पर थे । बच्चों ने बताया कि छुटटी हो गई है मौके पर मौजूद ग्रा.प्रधान संतराम यादव से समय पूर्व छुटटी के बाबात पूछने पर कहा कि शिक्षा विभाग शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है ।
इस संबंध में बी.ई.ओ.रेहरा बाजार ओ.पी.कुशवाहा ने कहा कि समय पूर्व विद्यालय से बच्चों को छोड़ने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ