Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

थाना समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी ने फरियादियों की सुनी शिकायतें









शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ! जिलाधिकारी शम्भु कुमार एवं पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने शनिवार थाना कन्धई एवं पट्टी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पहुॅचकर फरियादियों की शिकायतों को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण करने के लिये निर्देशित किया।






 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम थाना कन्धई पहुॅचकर आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुना और उन शिकायतों से सम्बन्धित कानून-गो व लेखपाल व थानाध्यक्ष को शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने थाना कन्धई में लेखपाल द्वारा थाना समाधान दिवस व सम्पूर्ण समाधान दिवस निस्तारण हेतु बनाये गये शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किये। अवलोकन के पश्चात् वहां पर उपस्थित लेखपाल को शिकायत पंजिका में शिकायत का निस्तारण एवं शिकायत का पूरा विवरण दर्ज किये जाने और शिकायकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।







 तत्पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा कोतवाली पट्टी समाधान दिवस में आये हुये शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना जिसमें शिकायतकर्ता सुमन पत्नी सन्त लाल निवासी कान्धरपुर ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण हेतु चिन्हित जमीन पर आवास निर्माण कराने में विपक्षियों द्वारा रोक लगाने व उक्त मामले में लेखपाल हरिश्चन्द्र द्वारा मौके पर जाकर मामले का निस्तारण न करने की शिकायत की। उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने लेखपाल  को कड़ी फटकार लगायी मामले के तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किये और पुनः लापरवाही बरतने पर लेखपाल को निलम्बित करने की चेतावनी भी दी। 





इसी प्रकार समाधान दिवस में शिकायतकर्ता आकाश श्रीवास्तव पुत्र बनवारी लाल श्रीवास्तव निवासी रामपुर बेला ने जमीन पर कब्जा किये जाने और रास्ता रोके जाने की शिकायत की। उक्त मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने विपक्षी को भी मौके पर बुलाकर मामले के सम्बन्ध में जानकारी ली एवं दोनो पक्षों को आपस में विवाद न करने व मामले के निस्तारण हेतु आपस में समन्वय स्थापित कर मामले के निस्तारण का सुझाव दिया, जिस पर दोनो पक्ष सहमत हो गये और इस प्रकार उक्त मामले का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे