अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पदयात्रा टोली को भाजपा कार्यालय अटल भवन तुलसी पार्क से सदर विधायक पलटू राम ने झंडी दिखाकर रवाना किया ।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि गांधी स्मृति मे 150वीं जयंती पर पदयात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की जनहित में किए गए कार्यों से अवगत कराना एवं लाभार्थियों से मिलना तथा छूटे हुए व्यक्तियों को लाभ दिलवाने के लिए संपर्क करना है । उन्होंने कहा कि मतदाता बनाने तथा पार्टी की सदस्यता के लिए संपर्क करने के लिये बलरामपुर विधानसभा में 6 टोलियां निकाली जा रही हैं ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू , जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, क्षेत्रीय प्रतिनिधि अभिषेक द्विवेदी, अजय कृष्ण पांडे, वरुण सिंह मोनू , बृजेंद्र तिवारी, शिव प्रताप सिंह, विजय श्रीवास्तव, राजीव दिवेदी , अंबिका दत्त मिश्रा, अंशुमाली भारतवंशी, परशुराम यादव, डॉ प्रांजल त्रिपाठी , संजय शर्मा , जगत पाल यादव, मंजू तिवारी, सविता सिंह, झूमा सिंह, रेशम सिंह, अंकिता श्रीवास्तव, ममता तिवारी, निधि सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ