Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाईक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर युवक से तीस हजार लूटे , जाँच में जुटी पुलिस









अखिलेश्वर तिवारी /आदेश तिवारी 
बलरामपुर ।। थाना रेहरा बाजार के हुसैनाबाद पुलिस चौकी के तहत कुसमौरा घाट के पास शनिवार दिन में लगभग 12 बजे सादुल्लाह नगर की ओर जा रहे गौरी प्रसाद पुत्र आँधी निवासी भुजवनडीह गजपुर ग्रिंट  थाना रेहरा बाजार को एक बाईक पर सवार दो बदमाशों ने रोक लिया तथा तमंचे की नोक पर गौरी के जेब में रखा  तीस हजार हजार रूपया व बाईक की चाभी निकाल कर सादुल्लाह नगर की ओर फरार हो गये । 








पीड़ित की मोबाईल बदमाश नहीं ले जा सके जिसे घटना की सूचना पीठ ने पुलिस को दी । घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी उतरौला मनोज यादव, प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाह नगर पवन कुमार सिंह,व प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार राजितराम  पुलिस बल के साथ पहुंच गए व मामले की जांच पड़ताल की । 






क्षेत्राधिकारी मनोज यादव ने बताया कि घटना की जाँच के लिए सर्विलांस टीम बुलाई गई है ।घटना की जाँच कर कार्यवाही की जा रही है, शीघ्र ही मामले का खुलासा भी किया जाएगा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे