शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। निरीक्षण गृह कैम्पस लालगंज मे शनिवार को जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। संयुक्त अधिवक्ता संघ एवं व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वाधान मे निवर्तमान एसपी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व एसपी देवरंजन वर्मा ने कहा कि निष्पक्षता एवं निर्भीकता के साथ पुलिसजनों का आचरण सदैव पीडित को इंसाफ दिलाने के प्रति केन्द्रित रखना चाहिये। उन्होनें कहा कि जनता के सहयोग व जागरूकता से ही अपराध पर अंकुश पाया जा सकता है। उन्होनें अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान यहां मिले जनसहयोग के प्रति लोगों का आभार जताया।
एसडीएम दिनेश मिश्र व सीओ ओपी द्विवेदी ने भी श्री वर्मा के बेहतर पुलिसिंग व अपराध नियंत्रण के क्षेत्र मे कारगर प्रयासो की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरपर्सन के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संचालन बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इसका संयोजन संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र व व्यापार मण्डल के अध्यक्ष शत्रुध्न शुक्ल ने किया। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय मिश्र द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ