पटरंगा थाना के रानीमऊ चौराहा का है मामला
अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। पटरंगा पुलिस की लचर कार्यशैली से नाराज हो व्यापारियों ने हाइवे व लिक रोड किया जाम जानकारी के अनुसार सुक्रवार की देरी शाम पटरंगा थाना के रानीमऊ चौराहा पर वहीं का रहने वाले चाट व्यापारी रामफेर गुप्ता अपनी दुकान लगा कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था ।जो गुरूवार की शाम को कुछ गैर समुदाय के लड़के आये और चाट व पानी के बतासे खाये और जब रामफेर के भतीजे बाॅबी ने रूपये मांगे तो उन लोगों ने गाली व हाथापाई करने पर उतर आये लेकिन उस दिन मामला वही पर शांत हो गया था।
जब सुक्रवार की शाम का समय था रामफेर रोज की भांति अपना चाट का ठेला लगा रखा था उसी समय चार बाइको पर लग भग आठ नव युवक जो छूरा चाकू व लोहे के राड से लैस थे जो आकर रूके और बाइको को बंद नहीं किया ।जो रामफेर के ऊपर एक साथ सभी हमला कर दिया और चाट के ठेले को भी तोड़ फोड़ डाला ।जिसमें रामफेर को लहुलुहान करके भाग निकले ।
घायल रामफेर गुप्ता को एम्बूलेंस से सीएचसी मवई भेजा गया और सूचना डायल 100 वर्ष पटरंगा पुलिस को दी गयी ।सूचना के आधा घंटे बाद पहुँचे डायल 100 के सिपाही आरोपियों के घर गये लेकिन वे पकड़ने के बजाय उनके घर पर चाय नासता करके वापस चले आये ।पिड़ित को सुबह कार्यवाही करने का आशवासन देकर वापस हो गये।
जब सुबह कोई कार्रवाई न होने पर सभी व्यापारी अपनी अपनी दुकान बंद कर हाइवे की लिंक रोड को जाम करने लगे तो सूचना पटरंगा एस ओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच गये लेकिन आश्वासन व अपने मोबाइल पर ही बात करने में व्यस्त रहे और कोई ठोस कदम उठाने असफल रहे इनकी इस लचर कार्यशैली को देख सभी व्यापारी उग्र हो गये और पटरंगा पुलिस मुर्दाबाद व एस ओ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे ।जिसके बाद सभी एक जुट होकर जब नेशनल हाइवे की ओर बड़ता देख व्यापारियों को तब पटरंगा एसओ के हाथ पैर फूल गये और सूचना अपने अधिकारियों को दिया ।
लेकिन सैकड़ों की संख्या मे मौजूद व्यापारियों रोकना इनके बस बाहर हो गया और सभी व्यापारी अयोध्या लखनऊ मार्ग पर पहुँच कर जाम कर दिया लेकिन तब तक रूदौली सीओ अमर सिंह पहुँच गये जिनके समझाने के बाद हाइवे छोड़ कर मवई रानीमऊ मार्ग को जाम कर दिया ।फिर सीओ ने मवई व असन्द्रा पुलिस को भी बुलाया जिसमें एक सीबू नाम का आरोपी जो विदेश भागा जा रहा जिसको रोकने के लिए एयर पुलिस को सूचना दी व मवई एस ओ को लखनऊ एयरपोर्ट भेजा ।
और साकिब व जाफर खान को हिरासत मे लेने के बाद व्यापारियों को समझा कर मार्ग खाली करवाया ।इस बीच लग भग सात घंटे तक मवई रानीमऊ मार्ग को जाम रहा व लगभग पाँच मिनट तक हाइवे साथ ही पटरंगा पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगते रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ