Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कमल संदेश पदयात्रा में सांसद विधायक ने गिनाई उपलब्धियां









सुनील उपाध्याय 
बस्ती। महात्मा गांधी जी के 150 वीं जन्मतिथि के अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के द्वारा आयोजित भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पद यात्रा कार्यक्रम के तहत रविवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र में सांसद हरीश द्विवेदी एवं विधायक रवि सोनकर के नेतृत्व में नगर बाजार, राजघाट एवं हरनखा ग्रामसभा में कमल संदेश पदयात्रा निकाल कर आम जनमानस को केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत कराया।






कार्यक्रम का शुरुवात नगर बाजार में राजा के प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। यहाँ आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि आज हमको जनता तक केंद्र सरकार की हर योजना को ले जाना है। जब जनता जागरूक होगी तो सभी को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिलेगा। सांसद ने कहा कि कमल संदेश पदयात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक ले जाने का कार्य करेंगे। विरोधियों पर निशाना साधते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचारियों की दुकान पर ताला लगा दिया है। 






जिससे वह बौखलाहट में जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं। जनता को इन बहुरूपिया से सावधान रहने की आवश्यकता है। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। विधायक रवि सोनकर ने कहा कि कमल संदेश पदयात्रा के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गांव, गली, सड़क, चैराहों पर 2019 लोकसभा चुनाव का विजय शंखनाद करेंगे।







 कहा कि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और विकास से घबराए हुए हैं। वहीं आम जनता का भारतीय जनता पार्टी के प्रति बहुत तेजी से विश्वास बढ़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद सदन विपक्ष विहीन हो जाएगा। पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे