Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गांव- गांव पद यात्रा कर विधायक दयाराम चौधरी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां








सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने रविवार को गांधी स्मृति 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे पद यात्रा के क्रम में विधानसभा क्षेत्र के नौगढ, सरवाहनपुर, भैंसनपुर, परसादपुर, रमवापुर पाठक, भरथापुर, ककराई, गायघाट, बेलवाडाड, फुटहिया संसारपुर और खन्ता आदि गांवों में सघन भ्रमण किया। 








विधायक दयाराम ने नागरिकों से सीधा संवाद बनाते हुये उनका हाल चाल पूंछा और प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया।  कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनहित की अनेक योजनाओं को संचालित कर रही है। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंच रहा है। बताया कि किसानों, युवाओं, महिलाओें के उत्थान, पेयजल उपलब्धता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था, औद्योगिक विकास के मोर्चे पर सरकार अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करा रही है। 







पद यात्रा में विधायक दयाराम चौधरी के साथ सत्य प्रकाश सिंह, श्रवण सिंह, राजकुमार शुक्ल, आलोक चौरसिया, अर्जुन चौधरी, जय प्रकाश पाण्डेय, विनोद मौर्य, देवेन्द्र मौर्य, बजरंगी पाठक, धर्मराज मौर्या, आशीष चौधरी, अभिनेक सिंह, लालचंद    चौधरी, शिव प्रसाद चौधरी, दुर्गेश शुक्ल, चन्द्रभान, मलखान सिंह, वीरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे