अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आगामी चुनाव 2019 भले ही अभी कई महीने दूर हो परंतु भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है । चुनावी अभियान के तहत ही भाजपा ने महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पद यात्रा कार्यक्रम प्रारंभ किया है । एक दिसंबर से शुरू हुए पद यात्रा कार्यक्रम में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों मे अलग अलग प्रभारियों की नियुक्ति के साथ साथ छोटी छोटी टीमें बनाई गई है ।
सभी टीमों को क्षेत्र की जिम्मेदारी निशित की गई है । टीम में सम्मिलित कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर वहां के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के सहयोग से डोर टू डोर प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करेंगे और प्रदेश तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे । इसके अलावा स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का भी निराकरण भी कराएंगे ।
मसलन वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने या सही कराने का मामला या फिर राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं आयुष्मान भारत के अंतर्गत दवा से संबंधित समस्याएं उज्जवला योजना तथा बिजली कनेक्शन से संबंधित समस्याओं के निराकरण कराने का प्रयास करेंगे । कुल मिलाकर लोगों से सीधे जोड़ने का भाजपा का यह पुख्ता इंतजाम काफी कारगर सिद्ध होने की संभावना है । यात्रा के दूसरे दिन आज सांसद दद्दन मिश्रा ने अपने तमाम साथियों के साथ सदर विकासखंड के कई गांव का भ्रमण किया ।
जानकारी के अनुसार सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्र ने 2 दिसंबर को महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित पद यात्रा कार्यक्रम के तहत जनपद बलरामपुर के विधानसभा बलरामपुर क्षेत्र मे ग्राम सभा समदा, सिंगाही और बैजपुर में टोली के साथ पद यात्रा किया तथा लोगों को प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी । सांसद ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनके निराकरण के लिए वहां मौजूद पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी
पदयात्रा के दौरान सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा के साथ में मंडल अध्यक्ष बलरामपुर देहात अरविंद तिवारी, विधानसभा प्रभारी सदर पवन शुक्ला, आकाश पांडे, जिला विस्तारक जगतपाल, राम उजागर पांडे, विनोद कुमार गुप्ता, प्रधान बरईपुर महादेव प्रसाद यादव, सियाराम मौर्य, रामदेव विश्वकर्मा, राम रतन वर्मा, मंसाराम गौतम, शोहरत सोनकर, बालकराम मौर्य, उदयभान वर्मा, रंगीलाल कश्यप के अलावा अन्य कई पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ