Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्काउट गाइड रैली का हुआ समापन








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में जीआईसी के प्रधानाचार्य  राजकुमार सिंह के संयोजकत्व में आयोजित दो दिवसीय स्काउट-गाइड रैली का  रविवार को सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।





 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक मोहम्मद इब्राहिम रहे। इस मौके पर अतिथियों को स्काउट गाइड मार्च पास्ट कर सलामी दी। मुख्य अतिथि ने शिविर का निरीक्षण किया।इस मौके पर उत्कृष्ट टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए।
इसके पहले विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक झांकियों के साथ मार्च पास्ट किया जिन्होंने सबका मन मोह लिया।





 उक्त रैली में जिले के 37 विद्यालयों के  स्काउट के बच्चों ने सहभागिता निभाई ! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक यादव सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रामेश्वर नाथ  तिवारी वरहदा प्रधानाचार्य विंध्याचल सिंह  जीआईसी के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह विक्रम प्रताप सिंह गीता यादव प्रभा शंकर पांडे विकास यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे