शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम चल रहे सत्या कप क्रिकेट 2018 में रविवार को जहां आनंदवन इंटर कॉलेज ने 8 विकेट से यूनाइटेड क्लासेस को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है वहीं सोमवार को खेले गए प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला में फाफामऊ ने सुल्तानपुर को 4 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची!
टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सुल्तानपुर ने 151 रनों का लक्ष्य तैयार किया जिसमें शोएब ने 61 तथा स्वप्निल ने 21 रनों का योगदान दिया ! फाफामऊ की तरफ से गौरव ने चार तथा कनक ने दो सफलता अर्जित की ! जवाब में फाफामऊ ने यह लक्ष्य 27.1 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया जिसमें गौरव पाठक ने 52 तथा अनुज ने 32 रनों का योगदान दिया ! सुल्तानपुर की ओर से अभिनव ने चार तथा शोएब ने एक सफलता अर्जित की !
मैच से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजयुमो उपाध्यक्ष नितिन केसरवानी प्रमुख व्यवसाई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया ! इस मौके पर आदित्य शुक्ला मोहम्मद शफीक राकेश सिंह अवध बिहारी पाल राजेंद्र श्रीवास्तव मंजर खान अभिजीत सिंह आमिर अली राघवेंद्र शुक्ला प्रदीप मिश्र के साथ समस्त खिलाड़ी व अन्य लोग मौजूद रहे ! पूर्व रणजी खिलाड़ी क्रिकेट कोच आदित्य शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को इस प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच आनंदवन इंटर कॉलेज बनाम राही स्पोर्ट्स प्रयागराज के मध्य खेला जाएगा !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ