Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्व दिव्यांग दिवस पर अक्षम विद्यालय में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! विश्व दिव्यांग दिवस पर  एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा राजकीय अक्षम आवासीय विद्यालय पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! इस मौके पर दिव्यांग बच्चों ने क्रिकेट जलेबी दौड़ के साथ गीत कार्यक्रम में चार चांद लगाया ! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दिव्यांग कल्याण  सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह रहे !







 इस मौके पर क्लब के जोनल एडवाइजर रोशनलाल उमरबैश्य  ने बच्चों को मिठाई पर बिस्कुट नमकीन व अन्य उपहार दिव्यांग बच्चों में वितरित किया ! कार्यक्रम में अव्वल आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया ! इसके उपरांत बच्चों के दल को बस द्वारा भ्रमण के लिए मनगढ़  के लिए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया !





 इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने कहा कि आज के दिन बच्चों ने जो कार्यक्रम प्रस्तुत किया है वह बहुत ही सराहनीय है इन बच्चों की प्रतिभा देखकर लग रहा है कि यह बच्चे कल के भविष्य होंगे ! इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि  दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है इन सब की सेवा कर मैं अपने आप को धन्य मानता हूं ! 





 कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार मिश्र व आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य पीके गुप्ता द्वारा किया गया ! इस अवसर पर क्लब की महिला डीजी पूनम गुप्ता अर्चना खंडेलवाल अशोक कुमारी रेखा उमरवैश्य  संतोष कुमार सुरेश अग्रवाल छेदीलाल देवानंद अर्चना पांडेय सहित आदि लोग मौजूद रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे