Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तुर्काडीह में दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला







डॉ ओपी भारती 

गोंडा :वजीरगंज थाना क्षेत्र के तुर्काडीह बाजार में सोमवार दोपहर दो लोगों ने फोटो स्टूडियो की दुकान कर रहे एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।








तुर्काडीह बाजार के परमजीत चौहान द्वारा दर्ज कराये रिपोर्ट के अनुसार वह दोपहर में 1 बजे अपनी दुकान पर बैठा था, तभी पड़ोस के गांव सेहरिया के अभिषेक उर्फ गोलू व कप्तान सिंह आए व दूकान पर लूट व तोड़फोड़ करने लगे।





 मना करने पर चाकू व बाँके से हमला कर लहूलुहान कर दिया व जान से मारने की धमकी दी।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वादी की तहरीर पर लूट, जानलेवा हमला,जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।प्रथम दृष्टया लूट संदिग्ध लग रही है।घायल का जनपद चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे