Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधुत के चपेट में आने से महिला की मौत







डॉ ओपी भारती 
गोंडा :वजीरगंज क्षेत्र के अजबनगर में सोमवार दोपहर विद्युत करेंट लगने से एक महिला की मृत्यु हो गई व एक युवक घायल हो गया।पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।युवक का स्थानीय सीएचसी में उपचार चल रहा है।





ग्रामीणों के अनुसार सगरा देवी (50)पत्नी राम नाथ यादव निवासिनी अजबनगर सोमवार दोपहर में खेत को गई थीं।वहां 11000 वोल्ट की चालू विद्युत लाइन के तार उसके नीचे खड़े हरे सागौन के पेंड़ की पत्तियों को छू रहे थे।जिससे उतर रही विद्युत पेंड़ में बैरिकेटिंग के लिए लगे कंटीले तार में उतर रही थी।महिला कंटीले तारों के सम्पर्क में आ गई।





महिला को बचाने गया गांव का ही युवक दिलीप कुमार(24) पुत्र अलगू प्रसाद भी विद्युत करेंट के सम्पर्क में आ कर घायल हो गया।जिसे बेहोशी की हालत में एम्बुलेंस से स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया।जहां उसका उपचार चल रहा है।मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।लेखपाल सन्तोष कुमार श्रीवास्तव ने अपनी आख्या तहसील प्रशासन को प्रेषित कर दिया है।विद्युत विभाग के संविदा लाइनमैन बाबादीन तिवारी व सिपाही लाल ने घटना स्थल पर पहुंच कर आवश्यक जांच पड़ताल की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे