Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निर्वाचक नामावली प्रकाशन को लेकर बैठक आयोजित










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने  निर्धारित कार्यक्रमों में  फेरबदल करते हुए निर्वाचक नामावली ओं के पुनरीक्षण दाओं आपत्तियों तथा अंतिम प्रकाशन के तारीख में बढ़ोतरी कर दी गई है । निर्वाचक नामावलियो के अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को बढ़ाकर 31 जनवरी 2019 कर दिया गया है । 





इसी संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज बैठक आयोजित की गई । बैठक में निर्वाचन से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी अध्यक्ष महामंत्री मौजूद थे । बैठक की अध्यक्षता कर रहे उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला ने कहा कि 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे अथवा पूर्ण कर चुके सभी युवक युवतियां निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म 6 भरकर अपने नजदीकी बूथ या फिर तहसील में उप जिला अधिकारी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय अथवा निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते हैं । 





फार्म 6 के साथ निवास व उम्र का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा ।उन्होंने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण नामावली के अंतिम प्रकाशन से पूर्व 20 जनवरी 2019 तक दावों तथा आपत्तियों को प्राप्त करके उनका निस्तारण कराया जाएगा । पहले यह तिथि 10 जनवरी निर्धारित की गई थी जिसे 10 दिन बढ़ाकर 20 जनवरी कर दिया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे