अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जनपदों के समस्त थानों में प्रत्येक माह के पहले तथा तीसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है । जनपद बलरामपुर के सभी 13 थानों में 1 दिसंबर को माह के पहले शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।
नवागत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार जिलाधिकारी कृष्णा गणेश के साथ अपने पुलिस अधीक्षक कार्यकाल का पहला थाना दिवस गौरा थाने में पहुंचकर जन समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण का निर्देश भी दिया ।
जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने राजस्व सहित विभिन्न मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निपटारा कराने का आदेश हल्का लेखपाल कानूनगो तथा अधिकारियों को दिया ।फजिले के अन्य स्थानों पर भी थाना समाधान दिवस पुलिस क्षेत्राधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक अथवा थाना अध्यक्षों की मौजूदगी में संपन्न हुआ ।
सभी थानों पर जन समस्याओं को सुना गया तथा सुलह समझौते के आधार पर उनके समाधान का प्रयास भी पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ