Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसडीएम सदर की लगातार छापेमारी से हड़कंप









अखिलेश्वर तिवारी 
 मथुरा बाजार के कई दुकानों पर छापेमारी कर 200 से अधिक रसोई गैस सिलेंडर किया बरामद
बलरामपुर ।। तहसील सदर के उप जिला अधिकारी कुमार हर्ष ने पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार छापेमारी अभियान चला रखा है । पहले उन्होंने अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया जो निरंतर जारी है और विगत 2 दिनों से शराब तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर छापेमारी कराई गई थी ।





 आज मथुरा बाजार में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बेचे जा रहे रसोई गैस सिलेंडर की बरामदगी की गई है । एसडीएम कुमार हर्ष के लगातार किए जा रहे कार्रवाई से अनैतिक कार्य करने वाले दुकानदारों तथा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है । एसडीएम कुमार हर्ष ने बताया कि आज मथुरा बाजार में तीन दुकानों पर छापेमारी कर 200 से अधिक रसोई गैस सिलेंडर बरामद किया गया है । यहां पर किसी के भी पास गैस सिलेंडर बेचने का लाइसेंस नहीं है ।




 सामने मोबाइल की दुकान और पीछे 50 से अधिक सिलेंडर रखना किसी खतरे से खाली नहीं है ।सामने दवा की दुकान और पीछे सिलेंडरों से भरा रूम बड़े खतरे को दावत देता है । इसी प्रकार जवाहर नामक व्यक्ति के मकान में लगभग 125 सिलेंडर एक साथ बरामद किए गए । इन बरामदगीओं से यह प्रतीत होता है कि मथुरा बाजार में अवैध रूप से रसोई गैस बेंचे जाने का काला कारोबार बड़े पैमाने पर संचालित किया जा रहा था । आज की कार्यवाही से पूरे बाजार में हड़कंप मचा हुआ है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे