सुनील उपाध्याय
बस्ती। हल्द्वानी में आयोजित मिस एण्ड मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में जनपद बस्ती की रहने वाली अन्नया चौधरी को मिस इंडिया के खिताब पर कब्जा जमाकर पूर्वांचल के लोगों का मान बढ़ाया है।
इसी प्रतियोगिता में बस्ती की ही रहने वाली साइली को मिसेज इंडिया गोल्ड का खिताब व बस्ती की ही सैली चौधरी को श्रीमती इंडिया का खिताब मिला है ।
सभी विजेताओं के बस्ती आगमन पर बैंड बाजा व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान सुप्रिया सिंह राठौर, प्रवीन चौधरी प्रोपराइटर अजय एग्रो , अजय चौधरी, राहुल चौधरी, कविता आलोक पांडेय ,शिवानन्द त्रिपाठी ,रवि सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ