सुनील उपाध्याय
बस्ती । वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय सुमित्रानन्दन श्रीवास्तव की छोटी बेटी शिवानी गायन के क्षेत्र में बस्ती का मान बढा रही है। शिवानी कलर्स चैनल के ’इण्डियाज गाट टैलेन्ट’ के सेमी फाइनल में पहुंच चुकी हैं। शिवानी की मिली सफलता से जनपद के कला प्रेमियों में प्रसन्नता का माहौल है।
रोटरी क्लब अध्यक्ष राम विनय पाण्डेय ने शिवानी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि उनके बडौदा से बस्ती आगमन पर क्लब की ओर से उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। राजकेीय कन्या इण्टर कालेज, ए.पी.एन. पी.जी.कालेज से शिक्षा ग्रहण करने वाली शिवानी ने जनपद के कला प्रेमियों से ’इण्डियाज गाट टैलेन्ट’ देखने और स्वरांजलि गुप को वोटिंग कर उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।
गायन के क्षेत्र में शिवानी की सफलता पर रोटरी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश्वर प्रसाद सिंह ‘ओम जी’ अश्विनी सिहं, डा. के.के. सिंह, प्रमोद गाडिया, मयंक श्रीवास्तव, डा. अजीत प्रताप सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अपूर्व शुक्ल, ऋषभराज, महेन्द्र कुमार सिंह, अरूण कुमार, आशीष श्रीवास्तव, आईएमए के अध्यक्ष डा. अनिल श्रीवास्तव, सचिव डा. नवीन, डा. दीपक, डा. एम.एम. सिंह, डा. पी.के. श्रीवास्तव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ