Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गांव-गांव पद यात्रा कर विधायक दयाराम ने दिया योजनाओं की जानकारी








सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने मंगलवार को गांधी स्मृति 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे पद यात्रा की कड़ी में विधानसभा क्षेत्र के गनेशपुर सेक्टर के पैगापुर, भोपालपुर, मरहा, गोटवा, चितरगड़िया, संगहा आदि गावों में घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद बनाया। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये विधायक दयाराम ने गांवों में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी प्राप्त किया। 





विधायक दयाराम ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे इसके लिये निरन्तर प्रयास किये जा है। विधायक ने सम्पर्क के दौरान बताया कि किसानों, युवाओं, महिलाओें के उत्थान, पेयजल उपलब्धता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था, औद्योगिक विकास के मोर्चे पर सरकार अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन गंभीरता से करा रही है। मुण्डेरवा चीनी का तेजी से निर्माण चल रहा है और अति शीघ्र मिल में पेराई शुरू होते ही इस क्षेत्र का और तेजी से विकास होगा।





पद यात्रा में विधायक दयाराम चौधरी के साथ धर्मेन्द्र जायसवाल, शिव प्रसाद चौधरी, नीरज प्रजापति, राजकुमार शुक्ल, गजेन्द्रमणि त्रिपाठी, भाष्कर, अमरेश पाण्डेय, सुरेश चौधरी, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, धर्मराज मौर्या, प्रेम चन्द्र गुप्ता, दिलीप यादव, उमाशंकर चौधरी, सियाराम प्रधान, महातम चौधरी, घनश्याम आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे