अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्र
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आज अपने ही ऑफिस परिसर में बने पुलिस के विभिन्न सेलों व कार्यालयों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक-एक ऑफिस जाकर गहन पड़ताल की तथा वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी ली ।
स्वच्छता , रिकार्डों के रखरखाव तथा वादों के निस्तारण से संबंधित विभिन्न दिशा-निर्देश भी संबंधित कार्यालय अध्यक्षों तथा अधीनस्थ विभिन्न पुलिसकर्मियों को दिया । अमित कुमार का बलरामपुर में बतौर पुलिस अधीक्षक पहली बार तैनाती हुई है । अमित कुमार आईपीएस बनने के बाद बनारस में बतौर अपर पुलिस अधीक्षक तैनात थे
वहीं से पहली पोस्टिंग के रूप में बलरामपुर जनपद का प्रभाव बतौर पुलिस अधीक्षक सौंपा गया है । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने हमारे प्रतिनिधि से वार्ता करते हुए बताया के कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां पर साफ-सफाई अभिलेखों के रखरखाव तथा वादों के निस्तारण से संबंधित दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को दिए गए हैं ।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा सभी थाना अध्यक्षों की बैठक करके उन्हें निर्देशित किया जा चुका है की फरियादियों की समस्या व उनके प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त करके सभी थाना अध्यक्ष उसका समय से जांच करें और रिपोर्ट दर्ज कर त्वरित कार्यवाही भी सुनिश्चित करें । जनता को न्याय दिलाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए ।
पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता रहे और फरियादियों को समय से उचित न्याय मिल सके यह उनके प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है । उन्होंने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे तथा जनप्रतिनिधियों जनता व समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ पुलिस का सामंजस्य बरकरार रहे इस बात का पूरा प्रयास किया जाना चाहिए ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ