Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शौचालय निर्माण मे अनियमितता गौराबरामऊ मे बनते ही टूट गया शौचालय



रिपोर्ट:सैय्यद सनाउद्दीन,इसौली सुल्तानपुर

इसौली,सुलतानपुर।बलदीराय बिकास खंड के गौराबरामऊ ग्राम पंचायत मे शौचालय मे बडे पैमाने पर अनियमितता की गयी है ग्रामीणों ने तहसील दिवस बल्दीराय व मुख्यमंत्री से  शिकायत कर जांच कराने की माँग की है।गांव निवासी सर्वोदय सिंह राजपूत ,लालजी, संजय, शिवसागर ,अनुराग श्रीवास्तव ,जयकरन, प्रेम नाथ सोनी ने बताया कि ग्राम सभा मे बन रहे शौचालय मे पूरी तरह से बालू और पीले ईट से निर्माण किया जा रहा है शौचालय निर्माण कार्य कर रहे राजगीर से जब बात की गयी तो उन्होंने बताया कि कार्य ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है ग्राम प्रधान मुख्तार अली  शौचालय का निर्माण कराने के लिए ठेका दे दिये है दस एक के मसाले से शौचालय निर्माण कार्य किया जा रहा है।गांव निवासी राम सागर,रामबहौर, राम बकसआदि ने बताया कि शौचालय बनते ही सुबह गिर गया कई जगह दरार आ गयी जब सुबह प्रधान से शिकायत की गयी तो उन्होंने बताया कि दरार मे मसाला भर दिया जायेगा ठीक हो जाएगा प्रधानमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट योजना स्वच्छ भारत मिशन बल्दीराय की गौराबरामऊ गांव में पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है यहां शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधलेबाजी की जा रही है 




जिला अधिकारी सुलतानपुर को सैकड़ों ग्रामीणों ने पत्र दिया अभी तक कोई जांच कार्यवाही नहीं हुई है ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह शौचालय निर्माण हुआ तो  6 महीने भी नहीं चल पाएगा यह टूट कर गिर जाएगा इस बाबत विकासखंड बल्दीराय के खंड विकास अधिकारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने  जिलाधिकारी से शिकायत की गई सीडीओ को पत्र मिला है जाँच टीम गठित की जा रही है जल्द ही जांच कर दोषियो के खिलाफ कार्रवाई होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे