Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा की अविका सुरभित को लखनऊ में हुई डांस प्रतियोगिता में मिला मैडल










 वरिष्ठ पत्रकार सौरभ श्रीवास्तव की बेटी है अविका


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। गोण्डा शहर की रहने वाले पत्रकार सौरभ श्रीवास्तव की बेटी अविका सुरभित ने लखनऊ  में डांस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसको एसपी एसोसिएट्स द्वारा मैडल एवं बुटीक देकर सम्मानित किया गया। 
    





मेगा सिंगिंग एंड डांस कॉम्पिटीशन लखनऊ द्वारा द राइज़िंग टैलेंट्स 2018 अवध आइकॉन अवार्ड्स का आयोजन बुद्धा रिसर्च ऑडोटोरियम में किया गया,
जिसका उदघाटन कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह स्टेज बच्चों के लिए वरदान है। कार्यक्रम के कोऑर्गनाइजर
इसी का नाम जिंदगी, अनन्या फाउंडेशन, सिद्दिकी डेवलपर्स, श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन, एएनएन एशियन न्यूज़ नेटवर्क, क्राइम पेज व सनी पावर स्टेरिंग रहे। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए बाल एवं युवा कलाकारों ने नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में भाग लिया।
     कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत नृत्य कलाकार सिमरन खान ने की। इसके बाद ईशा सिद्दीकी ने कई बेहतरीन गीत गाए तथा उनकी आवाज के जादू से तालियों से प्रेक्षागृह गूंज उठा। रंग बिरंगी लाइटों तथा मधुर संगीत ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में निर्णायक गण मधु तिवारी, आरती पाल, राखी अग्रवाल, नेहा चंद्र तथा कविता शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संचालन जुनैद खान एवं आमिर मुख्तार ने किया। कार्यक्रम में एक्टिव अमूल के सिक्योरिटी मैनेजर पवन श्रीवास्तव का सराहनीय सहयोग रहा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे