Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निस्स्वार्थ सेवा ही जन कल्याण सेवा संस्थान का उद्देश्य: संदीप शांत











अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्र 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय की स्वयंसेवी संस्था जन  कल्याण सेवा संस्थान के संरक्षक अप्रवासीय भारतीय  संदीप  शांत ने आज दोपहर जरूरतमंदों को रोजगार एवं स्वावलम्बन की ओर ले जाने के लिए विगत वर्षों की भांति  इस वर्ष भी ठेलिया, रिक्शा, सिलाई मशीने, इलेक्ट्रिक टूल बॉक्स एवं ग्राइंडिंग मशीन का निशुल्क वितरण किया । जरूरतमंद लोग रिक्शा, ठेलिया, सिलाई मशीन तथा रोजगार के कीट पाकर काफी खुश नजर आ रहे थे ।






              संस्था के संरक्षक  संदीप शांत ने कहा कि निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही इस संस्था का एकमात्र उद्देश्य है । पिछले पंद्रह वर्षों से हम यह कार्य बिना किसी सरकारी सहायता के निजी संसाधनो का उपयोग करते हुए करते चले आ रहे हैं । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गरीब असहाय व बेसहारा लोगों की मदद से बढ़कर कोई भी पुनीत कार्य नहीं हो सकता । उन्होंने अमेरिका जाने से पहले ही गरीबों की मदद करने की ठान ली थी ।
ईश्वर ने उन्हें अमेरिका जाकर अच्छे तरीके से शायद गरीबों की मदद के लिए तैयार किया है जिसका उपयोग है बराबर कर रहे हैं । संदीप शांत सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद बलरामपुर से अमेरिका चले गए थे और वहां उन्होंने डेट्रायट नामक स्थान पर पहले नौकरी शुरू की और उसके बाद धीरे-धीरे रियल एस्टेट में अपना खुद का कार्य शुरू किया । आज वह रियल एस्टेट के जाने-माने भारतीय अप्रवासी बन गए हैं ।
विदेश में रहने के बावजूद उन्हें अपने देश तथा गृह जनपद के लोगों के साथ कार्य करने का काफी शौक है और इसीलिए वे साल में एक बार अपने तमाम व्यस्तता के बावजूद बलरामपुर आते हैं तथा गरीब व असहाय लोगों की सहायता के लिए स्व रोजगार परक सामग्रियों का वितरण कर तमाम लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य करते हैं । 






हालांकि उनका यह कार्य पूरे वर्ष लगातार चलता रहता है । ठंडी के दिनों में कंबल वितरण, गर्मी के दिनों में कपड़े तथा चप्पल जूतों का वितरण, गरीब छात्रों के लिए किताब, फीस, स्कूल बैग तथा वजीफे का वितरण इसके अलावा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर और असहाय लोगों के लिए दवा की व्यवस्था का कार्य संस्था द्वारा पूरे साल चलता रहता है । उनके इस नेक कार्य में अमेरिका के कई अप्रवासी भारतीय सहयोग के लिए आगे आने लगे हैं । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर पारितोष सिन्हा एवं श्रीश सर्वज्ञ ने किया  । 





कार्यक्रम में लगभग चालीस ज़रूरतमंदों को रिक्शॉ, ठेलियाँ, साइकल रिक्शॉ, सिलाई मशीन, इलेक्ट्रिक टूल बॉक्स इत्यादि का वितरण संस्था की सचिव जया महान एवं अध्यक्ष मनीष महान द्वारा किया गया । इस अवसर पर नगर के तमाम प्रबुद्धजन डॉक्टर हलीम, डॉक्टर सुनील वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, सुभाष पाठक, बिमल श्रीवास्तव, सी पी सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे । बताते चलें कि संस्था ने दो दिन पूर्व ही स्थानीय लायंस आई हॉस्पिटल में १९ लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन भी करवाया गया था । 






संदीप शांत इन कार्यक्रमों को केवल निजी आय से करते रहते हैं । इस वर्ष उनके कार्य से प्रोत्साहित होकर उनके अमेरिकी मित्रों चंदना एवं अरविन्द कथूरिया ने भी अपना सहयोग किया है । रोजगार के संसाधनों को पाने के बाद  लाभार्थियों ने संस्था का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह लोग दैनिक मेहनत मजदूरी करके अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे । अब उन्हें रिक्शा, ठेलिया, सिलाई मशीन व रोजगार के  किट मिल जाने से आय में वृद्धिि होगी जिससे वे अपनेे बच्चों का भरण पोषण तथा शिक्षण  कार्य आसानी से कर पाएंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे