अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्र
बलरामपुर ।। बलरामपुर के थाना तुलसीपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब 500 ग्राम चरस तथा 110 ग्राम नशीले पाउडर तथा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो हिस्ट्रीशीटर अपराधी चोरी की बाइक से अवैध चरस के साथ तुलसीपुर की ओर आ रहे हैं तभी पुलिस ने घेराबंदी करके दो अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल तथा 500 ग्राम चरस व 110 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
बरामद चरस तथा पाउडर की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹10 लाख बताई जा रही है । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना तुलसीपुर तथा गौरा में कई अपराध पंजीकृत हैं जिनमें पुलिस को उनकी तलाश थी ।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर की रात थाना तुलसीपुर के उपनिरीक्षक सुरेश कुमार अपने सहयोगियों के साथ रात्रि गश्त पर थे तभी मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके दो शातिर अपराधियों को जरवा मार्ग पर नकटी नाला के पास गिरफ्तार किया । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से 500 ग्राम चरस तथा 110 ग्राम अल्प्राजोलम नामक नशीला पाउडर बरामद किया गया साथ ही जिस मोटरसाइकिल से दोनों जा रहे थे वह हीरो होंडा सीडी डीलक्स यूपी 43 यू 8607 मोटरसाइकिल भी चोरी की थी जिसके पेपर आरोपियों के पास नहीं मिला ।
उन्होंने बताया कि बरामद किए गए चरस तथा नशीले पाउडर की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 लाख रूपए बताई जा रही है । गिरफ्तार आरोपी जावेद पुत्र जुबेर ग्राम हटा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर का निवासी है जिसके नाम थाना तुलसीपुर में तीन मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं वही दूसरा अभियुक्त रिजवान पुत्र जुबेर भी इसी गांव का निवासी है और इसके नाम से थाना गौरा चौराहा में दो तथा थाना तुलसीपुर में दो अपराध पंजीकृत हैं । गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा व राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल सुनील कुमार राय एवं संजय यादव शामिल थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ