रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैगस्टर में वांछित 25000रू पुरस्कार घोषित अपराधी सहित मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त अपराधी 950ग्राम गाँजा के साथ हुए गिरप्तार।मुकदमा दर्ज करके जेल किया रवाना।
बताते चले की जनपद गोण्डा मे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये गये अभियान मे मादक पदार्थो की तस्करी व पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तो की गिरप्तारी और विक्रय मे संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश आर.पी. सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा ने संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज गोण्डा को दिया था
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे हृदेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा व कृष्णचन्द्र क्षेत्राधिकारी तरबगंज गोण्डा के निर्देशन मे थाना तरबगंज पुलिस द्वारा दिनांक 07.12.2018 को समय 10.35 बजे रात को चाँद पुर पुलिया से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 950 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया।और 08/12/2018 को समय सुबह 05.45ग्राम ढ़ोढ़ेपुर से गैगस्टर एक्ट में वांछित 25000का ईनामी बदमाश हुआ गिरप्तार।
इस दौरान पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया कि वह गाँजा को लाकर पीने वालो को बेचता है।वही दूसरी अभियुक्त पर पुलिस अधिक्षक गोण्डा ने पुरस्कार घोषित कर रखा था। उक्त के सम्बंध मे मु0अ0स0 352/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और गैगस्टर के अपराधी को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरप्तार अभियुक्त प्यारे पुत्र रामउजागिर निवासी ग्राम परासपट्टी मझवार थाना उमरी बेगमगंज जिला गोण्डा।और मंशाराम पुत्र भवानीफेर निवासी पसियनपुरवा के मजरा ढ़ोढ़ेपुर थाना तरबगंज जिला गोण्डा।
अभियुक्त के पास से 950 ग्राम अवैध गाँजा (कीमत करीब 10 हजार रुपया)
व एक अदद मोटर साइकिल बजाज प्लेटिना हुई बरामद।
गिरप्तारी टीम में शामिल
संजय कुमार दूबे प्रभारी नीरिक्षक थाना तरबगंज,हे.का.सुरेश मिश्रा,का.मनीष दूबे,का.बृजेश चतुर्वेदी,एसआई मुकेश पाण्डेय और का0 शैलेन्द्र यादव रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ