Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिनदहाड़े झोंका फायर , कप्तान की फटकार पर आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव मे दलित पर तमंचे से फायरिंग व मारपीट को लेकर हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपियो के खिलाफ बलवा तथा दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। जमालपुर गांव के फूलचंद्र सरोज ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीते शुक्रवार को दिन मे ग्यारह बजे वह किसी कार्य से जा रहा था कि टावर के पास रंजिशन पांच लोगो ने उसे रोका और हॉकी से मारने पीटने लगे। 





आरोपी ने शोरशराबा किया तो मनीपुर मनुहार के अनिल सिंह ने उस पर बेखौफ दिनदहाडे तमंचे से फायर झोंक दिया। पीडित की बाई आंख समेत सिर मे गंभीर चोटे आ गई। हॉकी डंडे व असलहे से लैस आरोपियो के द्वारा दलित की पिटाई को लेकर इलाके मे दहशत फैल गई। यहीं नही आरोपियो ने शिकायत करने पर उसे जान से मार डालने की भी धमकी दी। इसके बाद पीडित देर शाम कोतवाली पहुंचा और तहरीर सौपी। पुलिस ने देर रात तक पीडित का मुकदमा दर्ज करने मे हीलाहवाली की तो उसने फोन से एसपी को आपबीती सुनाई। 





तब पुलिस अधीक्षक एसआनंद की फटकार पर पीडित का पुलिस ने स्थानीय सीएचसी मे इलाज कराया और अनिल सिंह समेत चार अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियो मे से अनिल सिंह कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। जानलेवा हमले को लेकर पीडित दलित परिवार डरा और सहमा भी नजर आ रहा है। इस बाबत कोतवाल मृत्युंजय मिश्र का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपियो के खिलाफ जांचकर कडी कार्रवाई की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे