Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध बालू खनन परिवहन एवं भण्डारण के खिलाफ जिला प्रशासन एवं पुलिस ने कसा शिकंजा









अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। अवैध बालू खनन परिवहन एवं भण्डारण के खिलाफ जिला प्रशासन एवं पुलिस का कसा शिकंजा। रात्रि 01 बे से सुबह 05 बजे तक चला अभियान। मौके पर 9 ट्रके, 01 पोकलैण्ड मशीन की जप्त। मौके से कुछ ट्रक ड्राइवर व क्लीनर खलासी हुए फरार, लिप्त लोगो को पुलिस पकड़ कर लायी थाने। पूरी रात जिला प्रशासन एवं पुलसि के आला अधिकारी फान पर करते रहे मानीटरिंग। दूसरे दिन कड़ी मेहनत व मशक्त के बाद ट्रको को लाया गया थाने। 







लगातार चलेगा अभियान।
उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार ने बताया कि तहसील सोहावल क्षेत्र के इस्माइल नगर सिंहौरा में अवैध बालू परिवहन व भण्डार की गुप्त सूचना प्राप्त होने पर उप जिलाधिकारी सोहावल राजीव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टाक्स फोर्स की टीमे गुप्त रूप से मौके पर भेजी गई। टीम के क्षेत्राधिकारी सदर वीरेन्द विक्रम, थाना प्रभारी रौनाही मनोज श्रीवास्तव, खनन निरीक्षण वाईएम राम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री वीके अस्थाना के साथ भरी पुलिस बल को मौके पर भेजा गया।




 मजिस्ट्रेट व पुलिस टीम की आमद को देखकर ट्रको के ड्राइवर ट्रकें छोड़कर चाभी लेकर फरार हो गये, मौके पर बड़ी 9 ट्रको व 01 पोकलैण्ड मशीन को जप्त कर लिया गया है। अवैध परिवहन और भण्डारण में 03 लोग लिप्त पाये गये । पकड़ी गई 09 गाड़ियों (ट्रको) के नम्बर यूपी 42 एटी 7431, यूपी 41 टी 6834, यूपी 42 एटी 2561, यूपी 44 टी 5890, यूपी 44 टी 2229, यूपी 42 एटी 2951, यूपी 41 टी 2425, यूपी 41 टी 7044, यूपी 41 एटी 1098 व 01 पोलैण्ड नम्बर 210 शामिल हैं।जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार ने कहा कि यह अभियान लगातार चलेगा।






 कोई भी व्यक्ति अवैध खनन परिवहन एवं भण्डार के खिलाफ शिकायत कर सकता है, प्राप्त शिकायतों को तुरन्त संज्ञान में लेकर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। गुप्त रूप से सूचना प्राप्त करने के लिए खनन क्षेत्र के निवासियों के सम्पर्क मे जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन सम्पर्क में है अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भण्डारण को बिल्कुल बदार्श्त नही किया जायेगा। सभी क्षेत्रो के लेखपाल सहित ग्राम प्रधान व अन्य सभी स्टाफ को 24 घण्टे खासकर रात्रि में विशेष निगरानी के निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार टाक्स फोर्स पर्याप्त बल के साथ मौके पर पहुंच कर अवैध खनन भण्डार व परिवहन मे लगे लोगो के खिलाफ तहसील प्रशासन करेगा सख्त कार्यवाही। दोषियों  को होगी जेल।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे