Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खेलों से मजबूत होती है आपसी प्रेम और सौहार्द की नींव : सच्चिदानंद मिश्र










 खेलों से निखरती हैं प्रतिभाएं : उस्मानी
 निबिहवा खेल मैदान पर हुआ बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज
क्राइम जंक्शन ब्यूरो
गोण्डा। खेल हमारे जीवन के लिए संजीवनी हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है तथा भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। खेलों से आपसी प्रेम और सौहार्द की नींव मजबूत होती है। ये बातें युवा समाजसेवी सच्चिदानंद मिश्र ने कही। वे ग्राम पंचायत डड़वा दसौतिया के निबिहवा खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन करने के दौरान वहां मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को सम्बोधित कर रहे थे।







       जिले के झंझरी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डड़वा दसौतिया के निबिहवा खेल मैदान में गत् वर्षों की भांति इस साल भी जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। यह खेल श्री बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी द्वारा कराया जा रहा है।
रविवार को टूर्नामेंट का उदघाटन युवा समाजसेवी सच्चिदानंद मिश्र व वरिष्ठ पत्रकार ए. आर. उस्मानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पत्रकार श्री उस्मानी ने कहा कि खेल से हमें भाईचारा की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि इन्हें तराशा जाए। खेल के ऐसे आयोजन छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और तराशने का काम करते हैं।



       उदघाटन मैच मां अम्बे क्रिकेट क्लब गढ़ी और खुटेहना टाइगर के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि सच्चिदानंद मिश्र व पत्रकार एआर उस्मानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और दोनों टीमों के कप्तान महेश मिश्र व संतोष सिंह का हाथ मिलवाकर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरूआत की। टॉस जीतकर मां अम्बे क्रिकेट क्लब गढ़ी ने बॉलिंग करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के रजनीश मिश्र बड़े बाबू, रवि प्रकाश मिश्र रब्बू, अमृतलाल मिश्र, दीपचंद्र मिश्र दीपू, श्याम बिहारी मिश्र, विकास मिश्र, अंकित मिश्र, दिवाकर मिश्र, टिल्लू मिश्र, धनंजय सिंह, आलोक कुमार मिश्र प्रिंस, सौरभ मिश्र, स्वामीनाथ मिश्र, मंशाराम तिवारी, विनीत सिंह, कमलदीप गुप्ता, सलमान खान, शशांक, खजांची, प्रदीप मिश्र, वैभव मिश्र, महेश मिश्रा, अंशुमान, रामलौटन सोनकर, बिफई सोनकर, हनुमान यादव, भुर्रे मिश्रा, शंकर यादव, ननकू यादव, दशरथ यादव, बजरंगी यादव, जगन्नाथ यादव, मयाराम चौरसिया, ननके चौरसिया, रामकुमार चौरसिया सहित भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे