Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने व् अश्लीलता का आरोप








अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। मवई थाना क्षेत्र की एक महिला ने संविदा कर्मी व जेई पर 58 हज़ार रुपये लेकर ट्रांसफार्मर लगाने के अवज में मोबाइल फोन पर अश्लीलता करने का लगाया आरोप।मामला मवई थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रामऊ मंगा निवासिनी अनीसा खातून पत्नी शकील अहमद का है जिसने जेई व संविदा कर्मी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।





पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति  शकील अहमद के नाम सिंचाई हेतु विधुत नलकूप 7.5 हार्स पावर का चल रहा था लेकिन पुरानी बोरिंग के फेल हो जाने पर उसने लगभग 100 की दूरी पर दूसरी बोरिंग करवाया जहां विजली पहुंचाने के लिए लगभग तीन पोल लगना था।पीड़ित महिला के बारबार अनुनय विनय करने पर विधुत सब स्टेशन बाबा बाजार के जेई ने उससे 58 हज़ार रुपये लेकर ट्रांसफार्मर तो बैठा दिया लेकिन इसके बाद भी उसकी नई बोरिंग पर विधुत लाइन नहीं खींची गई।तब उसने संविदा कर्मी गोविंद यादव पुत्र रामनरेश से इस सम्बंध में बात की तो संविदा कर्मी ने जेई से बात कर बताने की बात कही।पीड़ित महिला का आरोप है





 कि जब वोह जेई से बात करने स्वयं बाबा बाज़ार सब स्टेशन पहुंची तब उससे जेई ने 23 हज़ार रुपए सुविधा शुल्क देने पर ही विधुत लाइन खींचने की बात कही।उसके बाद उसके मोबाइल पर शाम के लगभग 7:10 बजे मो0 नं0 9935445377 से फोन आया जिसपर गोविंद ने उससे बात करते हुए कहा कि तुमको रात्रि में ही हमारे साथ पावर स्टेशन जेई साहब से मिलने चलना है जब उसने गोविंद से पूछा कि रात्रि में वहां हमारी क्या ज़रूरत है तब उसने गन्दे शब्दो में अश्लीलता करते हुए कहा की जब तक वहां नहीं चलोगी तब तक तुम्हारी लाइन नहीं खींची जाएगी।






पीड़ित महिला ने फोन काट दिया।उसका कहना है कि बारबार गोविंद फोन करता रहा लेकिन उसने फोन रिसीव नही किया।पीड़ित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संविदा कर्मी व जेई पर लाइन खीचने के नाम पर 23 हज़ार रुपये सुविधा शुल्क मांगने व फोन कर रात्रि में बुलाने और मुझसे गन्दे शब्दो में अश्लीलता करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे