अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। कोतवाली रुदौली अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मण्डी के समीप स्कूटी व स्पलेण्डर एक की आमने सामने से हुई टक्कर में एक व्यकित गम्भीर रुप से घायल हो गया।घटना की सूचना डायल 100 को दी गई।सूचना मिलते ही पहुंची डायल 100 के जवानों ने गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को रुदौली सीएचसी मे इलाज के लिए भर्ती कराया।जहां पर हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल अयोध्या रिफर कर दिया।
वहीं टक्कर मारने के बाद स्कूटी सवार भागने मे सफल रहा।जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे स्पलेण्डर प्लस बाइक सवार इसरार अहमद पुत्र मोहम्मद हमीद 25 वर्ष ग्राम कटिहार मजरे इचौलिया थाना पटरंगा घर से भेलसर चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प पर डीजल लेने के लिए आया था डीजल लेकर जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मण्डी के पास स्कूटी सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
मौका पाकर स्कूटी सवार चालक भागने मे सफल रहा।सीएचसी चिकित्सक डाक्टर अन्जू जायसवाल ने प्रथम उपचार के बाद गम्भीर अवस्था मे उसे जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ