Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उतरौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,मानवता को शर्मसार करने वाला गिरफ्तार










अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्र 
बलरामपुर :जनपद बलरामपुर के कोतवाली उतरौला पुलिस  को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एक 7 वर्षीय मासूम बालिका के साथ रेप की घटना के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया ।





 पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया की कोतवाली उतरौला के ग्राम लोनियन्डीह मे 9दिसम्बर को एक बहुत ही कम उम्र अबोध लड़की के साथ उसी गांव के युवक पारस यादव ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना  को अंजाम देते हुए दुष्कर्म किया था । पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली उतरौला में  दुष्कर्म, पास्को एक्ट तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी पारस यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।






 उन्होंने माना कि यह घृणित मामला है और इसमें पुलिस कोर्ट में सजा दिलाने तक अपनी ओर से भरसक प्रयास करेगी । गिरफ्तारी की कार्यवाही में कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह उनके सहयोगी मुख्य आरक्षी राजेंद्र कुमार व आरक्षी ज्ञान सिंह तथा जमील खान शामिल थे जिनके प्रयास से घटना के कुछ ही घंटों बाद आरोपी को एक गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी पारस यादव ने 9 दिसंबर की शाम मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया था और 10 दिसंबर की सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे