मिथलेश {नीतू पंडित }
बभनान/ गोण्डा: ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षण संस्थान की स्थापना करना पुनीत कार्य है। ग्रामीण अंचल में महाविद्यालय की स्थापना कर स्वर्गीय इंदीवर तिवारी ने शिक्षा की जो अलख जगाई है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उक्त बातें मनकापुर गन्ना समिति के चेयरमैन फौजदार शुक्ला ने स्वर्गीय श्री इंदीवर तिवारी जी की अष्टम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्यअतिथि कही । कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्रबंधक विवेक तिवारी, समाजसेवी शैलेंद्र सिंह,बबलू तिवारी,अरविंद सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान कंबल वितरण व निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के आयोजक व सुभाषचंद्र स्नातक महाविद्यालय के प्रबंधक विवेक तिवारी ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया ।
संस्थापक की पुण्यतिथि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय तिवारी द्वारा विद्यालय में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की टीम व क्षेत्रीय सिकहरा की टीम ने प्रतिभाग किया। जिसमे सिकहरा विजई घोषित हुआ मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को पुरस्कार भेंट किया गया। इस दौरान लखपत तिवारी, रविंद्र तिवारी, जगदीश यादव, रामविलास भट्ट, साहबराम मौर्य,अजय तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ