डॉ ओपी भारती
गोण्डा :वजीरगंज सोमवार को रामपुर खरहंटा में जिला पंचायत निधि से बनी दो सड़कों का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष केतकी सिंह ने किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने रामपुर खरहंटा में 16लाख 32हजार रुपए से बनी दो आरसीसी सड़कों जिनमें सोनबरसा मोड़ से नदई पुरवा तक 6 लाख 14 हजार की लागत से व सोनबरसा पिच रोड से रामपुर खरहंटा होते हुए नाऊ टोला तक 10लाख 18 हजार रुपए की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर पूर्व सदस्य जिला पंचायत अमरीश दत्त सिंह,सोम दत्त शुक्ल,भवानी शुक्ल,पवन सिंह,अंकुर सिंह ,हनीफ,तिलक राम पांडेय,जगदीश दूबे उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ