Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज विधायक ने फीता काट कर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस स्टॉप का किया उदघाटन










डॉ ओपी भारती 
गोंडा:     तरबगंज विधायक प्रेमनारायण पांडेय ने चंदापुर में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस स्टॉप का फीता काट कर उदघाटन किया। उन्होंने चंदापुर से वजीरगंज तक बस में बैठ कर यात्रा भी की।
       





बस स्टॉप का उद्धाटन करते हुए विधायक तरबगंज ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप बस स्टॉप स्थापित किया गया है। अब इस मार्ग की सवारी बसें यहां रुकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना आम आदमी के लिए है, चाहे उज्ज्वल गैस योजना हो, स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय निर्माण हो या फिर हर घर को निःशुल्क बिजली कनेक्शन हो सारी योजनाएं हर आम आदमी के घर पहुँच रही हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायक गांवों में जाकर आम जनता के सुख दुख में शरीक हो रहे हैं।







 आम आदमी की बात जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सुन रहे हैं। परिवहन विभाग के यातायात निरीक्षक अरुणभान तिवारी ने विधायक को चंदापुर से वजीरगंज तक की यात्रा का टिकट बना कर दिया। इसके पहले विधायक ने कमल संदेश यात्रा के तहत चंदापुर का भ्रमण कर सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विजय पांडेय , हरिकेश, धर्मेंद्र पांडेय, पिंटू निषाद, सूबेदार, शैलेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे