Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सामूहिक विवाह में चित्रांश क्लब ने विवाहित जोड़ों को दिये उपहार











सुनील उपाध्याय 
 बस्ती । सोमवार को राजकीय इण्टर कालेज के मैंदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सामाजिक संगठन चित्रांश क्लब के महिला इकाई ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और नव विवाहित जोड़ों को उपहार देकर उनके सुखी जीवन की कामना किया। क्लब अध्यक्ष शीला पाठक के नेतृत्व में क्लब के पदाधिकारी एकत्र हुये और चिन्हित जोड़ों को वस्त्र, सुहाग का सामान और मिष्ठान्न भेंट किया। 








सदर विधायक दयाराम चौधरी ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि और सामाजिक संगठनों को भी इस प्रकार की पहल करना चाहिये। नव विवाहित जोड़ों को जीवन के संसाधन और उपहार देने में संध्या दीक्षित, प्रतिमा श्रीवास्तव, संज्ञा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, रेखा चित्रगुप्त, शशिकला श्रीवास्तव, कुसुम श्रीवास्तव, शीला श्रीवास्तव, अंजली मिश्रा, आंचल मिश्रा, श्रेया श्रीवास्तव, सुभाषिनी श्रीवास्तव आदि ने योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे