Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पांच सूत्रीय मांगो को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने सौपा ज्ञापन










सुनील उपाध्याय 
बस्ती :राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजकर गन्ना मूल्य को बढ़ाकर उत्पादन लागत से डेढ गुना किये जाने की मांग किया है। जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को सम्बोधित पांच सूत्रीय एडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को फसलों की उत्पादन लागत के बराबर भी फसलों का दाम नही मिल रहा है। 






डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस जैसी तमाम बुनियादी जरूरतों उत्पादों की कमरतोड़ महंगाई के कारण किसान आर्थिक दबाव में है। यही कारण है कि आये दिन आंदोलन हो रहे हैं और तंगहाली से त्रस्त किसान आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने को मजबूर हैं। उन्होने कहा कि किसान हितों को लेकर रालोद नेतृत्व बेहद गंभीर है। उ.प्र. सरकार द्वारा मौजूदा पेराई सत्र में भी गन्ने का पुराना मूल्य दिये जाने की घोषणा किसान हितों पर कुठाराघात है इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। सरकार ने किसान हितों का ध्यान रखते हुये शीघ्र ही कोई ठोस कदम नही उठाया तो सरकार को एक बड़े किसान आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। 






राज्पाल को भेजे ज्ञापन में ब्याज सहित बाकाया गन्ना मूल्य भुगतान किये जाने, गन्ना कैलेण्डर की खामियों को दूर किये जाने, गन्ने की तौल के लिये एक सप्ताह का समय दिये जाने तथा तौल के 15 दिनों के भीतर भुगतान करने की मागें शामिल हैं। ज्ञापन सौंपते समय ओम प्रकाश चौधरी, चन्द्रमणि पाण्डेय, शिवकुमार गौतम, शेर सिंह, फजलुर्रहमान, सुजीत कुमार शुक्ला, लालचंद, बब्बू चौधरी, लालजी चौधरी, कुंदन चौधरी, पप्पू यादव, बब्बू खांन िआद मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे