सुनील उपाध्याय
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बस्ती जिले में 356 जोड़ों की शादी कराई गई,जो गरीब अपनी बेटियों की शादी पैसों के अभाव में नहीं कर पा रहे थे,आज उन के बेटियों के हाथ पीले हो गए,इस योजना से आज सैकड़ों गरीब मां-बाप के चेहरे पर मुस्कान नजर आई,
जीआईसी स्कूल के ग्राउण्ड में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जीआईसी स्कूल के ग्राउण्ड में सभी दूल्हों की बारात गाजे बाजे के साथ निकली,जिले के सभी नेताओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बारातियों का स्वागत किया,
इस के बाद सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया, अल्पसंख्यक जोड़ों की भी शादी कराई गई, शादी करने वाले जोड़ों को गिफ्ट के तौर पर सामान भी दिए गए, डीएम राज शेखर ने कहा की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की महत्वकांछी योजना है,
योजना एक अच्छे उददेश्य के साथ शुरू की गई थी, जिन परिवारों को पहले शादी में लाखों रूपए खर्च करने पड़ते थे इस योजना का उद्देेशय है की उन को इस योजना से पैसे न खर्च करने पड़े, और सामूहिक रूप से हर वर्ग, समाज और धर्म के लोग एक साथ आ जाएं, इस से समाज में एकता का भी संदेश जाता है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ