Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोतियाबिंद ऑपरेशन पखवाड़ा जिला अस्पताल में 15 दिसंबर तक








सुनील उपाध्याय 
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग एवं एनएचएम के संचालित राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में विशेष मोतियाबिंद ऑपरेशन पखवाड़ा 1 दिसंबर- 15 दिसंबर तक मनाया जा रहा है।






जिला अस्पताल, बस्ती के नेत्र सर्जन डॉक्टर आशीष नारायण त्रिपाठी जी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य मरीजों में मोतियाबंद के ऑपरेशन के लिए जागरूकता पैदा करना है और जिससे जरूरतमंद मरीजों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में निशुल्क जांच, भर्ती  और मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं उपचार के द्वारा उनमें निशुल्क लेंस प्रत्यारोपित कर मरीजों के आंखो की रोशनी बढ़ सके।





 डाक्टर आशीष त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल में विशेष मोतियाबिंद ऑपरेशन पखवाड़ा के दौरान 1 दिसंबर से आज तक अभी 37 ऑपरेशन हो चुके हैं,जिनमें दो मरीज ध्रूप कुमार एवं शिव पूजन को आंखों के ऑपरेशन में प्रधानमंत्री द्वारा संचालित आयुष्मान योजना का लाभ भी मिला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे