शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ! जिले के विधानसभा रानीगंज क्षेत्र अन्तर्गत बकुलाही नदी संसारपुर घाट पर स्वीकृत सेतु निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास जिलाधिकारी शम्भु कुमार व मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव एवं विधायक रानीगंज धीरज ओझा के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस पुल के निर्माण हो जाने से दो क्षेत्र एक दूसरे से आपस में जुड़ जायेगें तो हर तरह कार्य जो आज तक सोचा नही जा सकता था वे काम यहां पर होने लगेंगें, जो पढ़नें वाले लोग उनकी पढ़ाई में प्रगति अच्छी हो जायेगी होगी जो रोजगार करने वाले लोग है उनका रोजगार अच्छा हो जायेगा जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो समस्यायें आती थी जैसे समय से लोग डाक्टर के पास नही पहुॅच पाते थे डाक्टर मरीज के पास नही पहुॅच पाते थे वे सारी समस्यायें दूर हो जायेंगी !
जनता की जितनी मूलभूत आवश्यकतायें है उन सबकी पूर्ति करने में यह पुल एक वरदान सावित होगा। उन्होंने कहा कि विधायक ने कई परियोजनाओं को लाकर रानीगंज क्षेत्र को प्रदेश में अलग पहचान मिल रही है।
इस अवसर पर विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने कहा कि इस पुल के निर्माण से जहां क्षेत्र के रूके हुये विकास को गति मिलेगी वही दूसरी ओर लोगों को जिला मुख्यालय पहुॅचने में दूरी और समय दोनो की बचत होगी। उन्होने कहाकि जल्द ही इसी क्षेत्र के बकुलाही गांव में भी एक सेतु का निर्माण होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य लल्लन परिहार नगर पंचायत अध्यक्ष पति बद्री गुप्ता नीरज ओझा अजय ओझा अधिशाषी अभियन्ता (सेतु) डी0आर0 सिंह खण्ड विकास अधिकारी सदर दिनेश यादव जेई एस0के0 सिंह पूर्व महामंत्री अजय सिंह मण्डल अध्यक्ष अंशुमान सिंह ग्राम प्रधान पति भाई लाल पटेल वंशीधर दूबे हरदेव तिवारी श्यामधर मानसिंह शशि मिश्र राम दुलार मिश्र विनोद शुक्ल अनुज सिंह अविनाश तिवारी सुभाष मिश्र आशुतोष पाण्डेय समेत ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संचालन पारसनाथ पटेल ने किया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ