शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ! नगर स्थित शारदा संगीत महाविद्यालय में वरिष्ठ कवि-साहित्यकार डॉ० दयाराम मौर्य रत्न की अध्यक्षता में विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। सृजना साहित्यिक संस्था व अम्मा साहेब ट्रस्ट तथा एलायंस क्लब इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन्मोत्सव में राजीवकुमार आर्य को " लोक गौरव सम्मान " से अलंकृत किया गया।
ट्रस्टी आनन्दमोहन ओझा के संचालन में हुये कार्यक्रम में श्री आर्य को श्री गणेश की मूर्ति अंगवस्त्रम तथा सम्मान पत्र से नवाजा गया !इस मौके पर वक्ताओं द्वारा राजीवकुमार आर्य की कर्मशीलता का बखान किया गया।
एलायंस क्लब के जोनल एडवाइजर रोशनलाल ऊमरवैश्य, अशोककुमार शर्मा शील गहलौत शिवेश शुक्ल विवेक यादव राधेश्याम दीवाना जयन्ती मिश्र ओमप्रकाश गुप्ता तथा आनन्दमोहन ओझा ने श्री आर्य के साहस धैर्य तथा सेवाभावना की प्रशंसा की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ