Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती में पटरी से उतरी ट्रेन के यात्रियों के साथ रेलवे का सराहनीय कार्य









राकेश गिरी 
बस्ती । आज सुबह लखनऊ से पाटिलपुत्र जाते समय बस्ती रेलवे स्टेशन पर पाटिलपुत्र एक्सप्रेस पटरी से उतर जाने से ट्रेन में यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को कई घंटों तक अपने गंतव्य तक जाने के लिए इंतजार करना पड़ा । इस  दौरान रेवले कर्मियों ने  सराहनीय कार्य किया ।





 रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बस्ती स्टेशन पर अपने गंतव्य तक जाने का इंतजार कर रहे रेल यात्रियों को डीसीआई एस पी सिंह,  टीटीआई शमीम अहमद, टीटीआई गोपाल तिवारी, मनोज यादव व स्टेशन पर कार्यरत सभी कुलियों द्वारा स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों के भरपूर सहयोग किया गया। 




रेलवे द्वारा सभी यात्रियों को जनता भोजन का वितरण किया गया साथ ही यात्रियों को पानी की किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए अलग से आरो पानी की भी व्यवस्था कराई गई।  रेलवे के इस इंतजाम पर सभी यात्रियों ने रेलवे के सहयोग की काफी प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे