Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संदिग्ध परिस्थितियो मे युवक की मौत आत्महत्या या हत्या मे उलझी गुत्थी





शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियो मे युवक का शव पेड से लटकता मिला। युवक का शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनो व ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। हालांकि पुलिस युवक की मौत का प्रारंभिक कारण आत्महत्या की आशंका ठहरा रही है।






 जानकारी के अनुसार जिले लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जसमेढ़ा गांव के पंचलाल का पुत्र पप्पू गौतम (24) बीती सोमवार की रात करीब बारह बजे घर से कहीं निकला। मंगलवार की सुबह ग्रामीणो ने पप्पू का गांव के समीप एक पेड़ से लटकता शव देखा तो आवाक रह गये। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव उतरवाया। पुलिस ने देर शाम मृतक का शव पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवा दिया। सूत्रो के मुताबिक मृतक का बीती रात किसी बात को लेकर परिजनो से कहासुनी हो गई थी। 






इधर मंगलवार को शव मिलने के बाद भी परिजन पुलिस से मृतक के शव का पीएम नहीं कराने की जिद पर अडे थे। किंतु पुलिस ने परिजनो की एक न सुनीं और देर शाम शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिये भेजवाया। इसे लेकर भी ग्रामीणो मे दबी जुबान से युवक की आत्महत्या अथवा हत्या को लेकर चर्चा सरगर्मी मे दिखी। इस बाबत कोतवाल मृत्युंजय मिश्र का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत आत्महत्या है। किंतु पुलिस पीएम रिर्पोट का इंतजार कर रही है। रिर्पोट के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे