Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पांच राज्यो के चुनाव परिणाम को लेकर दिखी हर तरफ गहमागहमी , बढ़त देख उत्साह मे दिखे कांग्रेसी








शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। देश के पांच राज्यों मे चुनाव परिणाम को लेकर मंगलवार को जिले से लेकर  तहसील तक के चौराहे तिराहे पर चुनाव परिणाम की ललक मे लोगो मे देर शाम तक खासी उत्सुकता देखी गई। राजनीतिक दलो के दफ्तरो मे भी कार्यकर्ताओ के बीच चुनाव परिणाम को लेकर बेचैनी का नजारा कभी खुशी कभी गम दिखा।








 शहर स्थित सांसदीय कार्यालय में  तीनों राज्यों में चुनाव जीतने की खुशी में कांग्रेसियों द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया गया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के गढ़ रामपुरखास मे क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर तीन राज्यों मे जैसे जैसे कांग्रेस की बढ़त मजबूती होती नजर आयी। समर्थको व कार्यकर्ताओ का भी जमावड़ा तेज होता दिखा। कार्यकर्ता टीवी स्क्रीन पर दिनभर चिपके मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ व राजस्थान के चुनाव परिणाम को लेकर काफी उत्साहित भी दिख रहे थे।







 राजस्थान व छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस सरकार की उम्मीद पक्की देख कार्यकर्ता मगन हो उठे किंतु मध्य प्रदेश मे आगे पीछे के रूझान से वह अपनी खुशी संभाले परिणाम के आखिरी क्षण की बेसब्री से प्रतीक्षा मे तल्लीन भी दिखे। गौरतलब है कि इन तीन राज्यो मे राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के स्टार प्रचारक होने को लेकर कार्यकर्ता एवं समर्थको ने चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष मे आता देख खुशी जरूर बढती गयी। वहीं भाजपा तथा सपा व बसपा के समर्थक भी चुनाव परिणाम का मंथन करने मे दिनभर मशगूल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे