Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टीकाकरण में सहयोग ना करने वाले मदरसों की समाप्त हो सकती है मान्यता









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान गत 26 नवंबर से लगातार चलाया जा रहा है । पहले चरण में जिले के समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में टीकाकरण किया जा रहा है ।मदरसों में टीकाकरण में सहयोग ना किए जाने की शिकायत शुरुआती दौर में ही आने लगी थी जो आज भी बरकरार है । 






जनपद में हो रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारी कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार ने अब तक की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया ।




                   जानकारी के अनुसार एम आर टीकाकरण अभियान गत 26 नवंबर से स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार चला रही हैं । सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों में कैंप लगाकर 9 माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जिले में कुल आठ लाख 21हजार 614 बच्चों को टीका लगाया जाना है जिसके सापेक्ष अभी तक 2 लाख 68 हजार 628 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है । उन्होंने यह भी अवगत कराया कि मदरसों में टीकाकरण का विरोध किया जा रहा है ।





जिला अधिकारी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि मदरसा संचालकों से बात करके शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराएं और जो मदरसा संचालक टीकाकरण में सहयोग नहीं कर रहे हैं उनकी मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया करें । जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिहर प्रसाद तथा जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र कुमार कनौजिया को निर्देश दिया कि सभी प्राइवेट तथा सरकारी विद्यालयों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें ।




 जो विद्यालय सहयोग नहीं करते हैं उनकी मान्यता तत्काल समाप्त कर दी जाए । एमआर टीकाकरण काफी महत्वपूर्ण है और इसे हर हाल में सफल बनाना ही होगा । उन्होंने जनपद वासियों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका जरूर लगवाएं । इस टीके से खसरा, जन्मजात दिमाग की बीमारी, दिल की बीमारी, बहरापन, अंधापन तथा मानसिक मंदता जैसी बीमारियों से निजात मिल जाएगी ।





 इसीलिए आवश्यक है कि 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को मीजल्स रूबैल्ला टीका अवश्य लगाया जाए । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृतिका ज्योत्सना व जिला परियोजना अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह सहित तमाम संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे