सुनील उपाध्याय
बस्ती । पूर्वान्चल की कला, साहित्य, संस्कृति को विस्तार देने के उद्देश्य से हिन्दुस्तान कास्ट्रक्शन और नव भारत निर्माण संस्था द्वारा गायन, नृत्य, फैशन डिजाइनिंग, चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न विद्यालयों, कालेजों में किया गया।
सफल प्रतिभागियों को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय में आगामी 23 दिसम्बर को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जायेगा। श्रीनेत ग्लोबल स्कूल हड़िया में बस्ती, संतकबीरनगर और फैजाबाद के प्रतिभागी विद्यालयों के चयनित छात्रों का आडिशन हुआ।
यह जानकारी देते हुये पूर्वान्चल कला सम्मान समारोह के आयोजक विक्रमादित्य नारायण सिंह ने बताया कि गुरूवार को हुये गायन, नृत्य, फैशन डिजाइनिंग, चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के आडिशन में 8 विद्यालयों के प्रतिभागियों में से 100 का चयन किया गया।
इस प्रकार की प्रतियोगितायें पूर्वान्चल के विभिन्न जनपदों में आयोजित की जा रही हैं। आडिशन को सम्पन्न कराने में श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक राम प्रताप सिंह, प्राचार्य नरेन्द्र कुमार शुक्ल, आदित्य सूर्यवंशी, किशन वर्मा, अमित चौधरी आदि ने योगदान दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ