मिथिलेश शुक्ला ( नीतू पंडित)
गोण्डा / बभनान
छपिया थाना क्षेत्र के परसा तिवारी गांव निवासी जगदीश यादव ने दिए तहरीर में बताया है कि उनकी बभनान - मनकापुर मार्ग पर गौतम बुद्ध शिक्षण संस्थान मूड़ाडीहा परसा तिवारी में स्थित है।
जिसमें बीती 17/ 18 की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल का मुख्य दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गये। स्कूल में रखा दो ट्यूबलर बैटरी, एक इनवर्टर, दो एलसीडी, विद्यालय में लगे वीडियो कैमरे की डीवीआर, अलमारी में रखा शिक्षण संस्थान का रजिस्ट्रेशन बायलाज,
चेक बुक, लेजर बुक, कैशबुक, प्रोजेक्टर, टीवी डिस्क ड्राइव,बाउचर तथा 1200 रूपये नगद एवं जमीन के बैनामे की मूल दस्तावेज उठा ले गए। वहीं विद्यालय में लगे सारे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिया व वायरो को काट दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष छपिया बृजेंद्र कुमार पटेल ने बताया मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ